फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डायरी से विद्यार्थियों में विकसित होगी अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना

विज्ञापन
स्टूडेंट डायरी के साथ बीएसए, बीईओ व शिक्षक। स्रोत: शिक्षक
विज्ञापन
उन्नाव। विद्यार्थियों में नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से कंपोजिट स्कूल कटरी पीपरखेड़ा, सिकंदरपुर कर्ण में बच्चों को स्टूडेंट डायरी दी की गई। स्कूल की शिक्षिका डॉ. रचना सिंह की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की दैनिक शैक्षिक गतिविधि, स्कूल व अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
विज्ञापन

स्टूडेंट डायरी का विमोचन बीएसए शैलेश कुमार पांडेय, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सतीश चंद्र पांडेय, बीईओ मुख्यालय देवेंद्र कुमार, बीईओ पुरवा सुरेश कुमार और बीईओ हसनगंज दीपेश कुमार ने किया। डॉ. रचना सिंह ने बताया कि डायरी में विद्यार्थियों को प्रतिदिन दिए जाने वाले गृहकार्य, विद्यालय की आवश्यक सूचनाएं, महत्वपूर्ण गतिविधियां और सीख से संबंधित विवरण नियमित रूप से दर्ज किए जाएंगे। इससे अभिभावक भी बच्चों की पढ़ाई और गृहकार्य के प्रति जागरूक रहेंगे। बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने इस पहल की सराहना की। एएफएओ सतीश चंद्र पांडेय ने इसे छात्रहित में उपयोगी पहल बताया। बीईओ मुख्यालय देवेंद्र कुमार ने इसे निपुण विद्यार्थी और निपुण स्कूल की दिशा में सशक्त कदम बताते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें