सोनिक। दही थाना क्षेत्र के गयादीन खेड़ा निवासी 60 वर्षीय किसान श्रीराम की नहर में डूबने से मौत हो गई। वह शुक्रवार की शाम फसल देखने खेत गए थे।
देर शाम तक न लाैटने पर खोजबीन के दौरान खेत से कुछ दूरी पर नहर में अचेत पड़े मिले। परिजन ने उनको नहर से निकाला और तत्काल जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद श्रीराम को मृत घोषित कर दिया। बेटे शिवकुमार ने बताया कि पिता शुक्रवार शाम करीब छह बजे गांव के बाहर स्थित खेत में फसल देखने गए थे। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि पैर फिसलने के कारण श्रीराम नहर में गिर गए होंगे। यह घटना परिवार के लिए एक बड़ा सदमा है। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या नहर में डूबने से माैत हुई है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।