फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर अमर शहीद को किया नमन

विज्ञापन
फोटो-1- तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं। स्रोत: शिक्षक
विज्ञापन
बीघापुर। गौरा गांव स्थित एमएम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली। स्कूल से निकली यह यात्रा बक्सर स्थित अमर शहीद राजा राव रामबख्श सिंह बलिदान स्थल पर संपन्न हुई। बच्चों ने शहीद की प्रतिमा पर माथा टेका और देश भक्ति के नारे लगाए।
विज्ञापन

प्रबंधक गौरव अवस्थी ने प्रथम स्वाधीनता संग्राम में अमर नायक राजा राव रामबख्श सिंह के योगदान के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि नाना राव पेशवा के अभिन्न सहयोगी राजा राव रामबख्श सिंह ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। कई अंग्रेजों को मौत के घाट उतार दिया अंग्रेजों ने उनके किले को तोपों से उड़ा दिया। चंडी केवट की गद्दारी से राजा राव रामबख्श सिंह अंग्रेजों के हाथ लगे और 28 दिसंबर 1859 को उनको गंगा के किनारे बरगद के पेड़ पर फांसी दे दी गई।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामबदन ने भी बक्सर बलिदान स्थल के महत्व पर प्रकाश डाला। संयुक्त प्रबंधक शिखर अवस्थी ने बच्चों को स्वाधीनता दिवस के बारे में बताया। यहां मो. फैज, दिव्यांशी, विभव सिंह, देवेश यादव, हर्षित गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें