फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छात्राओं ने सैनिकों के लिए बनाईं राखियां

विज्ञापन
फोटो-10- तैयार किए गए रक्षासूत्र दिखातीं छात्राएं। स्रोत: शिक्षक
विज्ञापन
सफीपुर। क्षेत्र के रनियामऊ कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं ने रक्षाबंधन पर देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के लिए 51 रक्षासूत्र तैयार किए। छात्राओं ने इन रक्षासूत्रों को बीईओ को सौंपते हुए सैनिकों तक पहुंचाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं अंबिका और छाया ने बताया कि सीमा पर तैनात सैनिक हमारे परिवार के सदस्य जैसे हैं। वे देशवासियों की रक्षा के लिए त्योहारों पर भी अपने घर से दूर रहते हैं। छात्राओं ने रक्षाबंधन पर सैनिकों को बहनों का स्नेह भेजने के लिए ये रक्षासूत्र अपने हाथों से बनाए। शिक्षक अमित तिवारी ने इस पहल की जानकारी दी। बीईओ मनींद्र कुमार ने छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की। इस दौरान देवेंद्र त्रिपाठी, संतोषी देवी, कृपा शंकर, पूनम देवी, अनूप साहू, नीरज, राहुल, राधा देवी और सुदेवी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें