फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिना पूर्व सूचना खाद की दुकान बंद करने पर तीन लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
फोटो-20-खाद दुकान में रजिस्टर चेक करते जिला कृषि अधिकारी। स्रोत: कर्मी
विज्ञापन
उन्नाव। एसडीएम और कृषि अधिकारियों ने संयुक्त रूप से खाद दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना पूर्व सूचना के खाद दुकान बंद करने पर तीन के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन


कृषि उप निदेशक रविचंद्र प्रकाश ने एसडीएम सदर और हसनगंज के साथ क्षेत्र की खाद दुकानों का निरीक्षण किया। जिला कृषि अधिकारी शशांक कुमार ने संबंधित एसडीएम के साथ पुरवा व बीघापुर, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए अनुराग कुमार ने बांगरमऊ और कृषि रक्षा अधिकारी भीमसेन ने सफीपुर में संचालित 48 खाद दुकानों में जाकर जांच की। संदिग्ध स्टाक के सात नमूने लिए। साथ ही वर्मा खाद केंद्र धनीखेड़ा, किसान बीज भंडार पाटन व गुप्ता खाद भंडार बीघापुर की दुकान बिना पूर्व सूचना के मौके पर बंद पाए जाने के कारण लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खाद का वितरण पीओएस के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री के अनुसार ही करने के निर्देश दुकानदारों को दिए गए हैं। दुकान पर स्टॉक व रेट बोर्ड के साथ स्टॉक व वितरण रजिस्टर अपडेट रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें