बीघापुर। महाई गांव स्थित डिग्री कॉलेज में काम करने के दौरान युवक की हालत बिगड़ गई। उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव महाई स्थित सरदार पटेल वंश गोपाल सनातन धर्म डिग्री कॉलेज में मंगलवार को शटरिंग का काम हो रहा था। उसमें अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव करौंदी निवासी राहुल (24) पुत्र कल्लू काम कर रहा था। मंगलवार देर शाम उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। साथ काम कर रहे लोग उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मां माधुरी ने बताया कि राहुल छह बहनों का इकलौता भाई था। एक साल पहले बेटे का विवाह रोशनी के साथ हुआ था। पत्नी आठ महीने की गर्भवती है। बेटा ही परिवार का सहारा था। राहुल की मौत परिजन बेहाल हैं।
कोतवाल अरविंद कटियार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसमें डूबने से मौत की बात सामने आई है, जांच की जा रही। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
फोटो-7- राहुल (फाइल फोटो)