फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अब बच्चों का सीएचसी में ही होगा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। चार साल बाद सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई है। सोमवार को नए डॉक्टर ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे लोगों को बच्चों के उपचार के लिए उन्नाव, कानपुर और लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

वर्ष 1991 में बनी सीएचसी पर क्षेत्र की करीब 1.67 लाख की आबादी के इलाज की जिम्मेदारी है। अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र तिवारी का मई 2022 में स्थानांतरण हो गया था। ऐसे में बीमार बच्चों को उपचार के लिए लोगों को 35 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल या फिर कानपुर व लखनऊ जाना पड़ता था।
अमर उजाला ने चार जून के अंक में सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसका संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती कर दी है। सोमवार को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा अवस्थी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा अवस्थी एनबीएसयू कक्ष में बैठकर बच्चों का उपचार करेंगी।
विज्ञापन

मंडल उपाध्यक्ष ने जताया अमर उजाला व सांसद का आभार
भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने कहा कि अमर उजाला ने सीएचसी की अव्यवस्थाओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर उन्होंने सांसद साक्षी महाराज से बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती समेत अन्य व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की थी। उन्होंने अमर उजाला व सांसद साक्षी महाराज का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें