फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: स्टेशन पर मेमू ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
फोटो-26- तहसीन (फाइल फोटो)
विज्ञापन
उन्नाव। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर शनिवार सुबह महिला चढ़ते समय मेमू ट्रेन की चपेट में आ गई। आरपीएफ ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तालिब सराय के नियाज की पत्नी तहसीन (30) शनिवार सुबह लखनऊ घूमने जा रहीं थीं। कुछ रिश्तेदार कानपुर से मेमू ट्रेन में बैठकर आ रहे थे। साथ जाने के लिए तहसीन सुबह आठ बजे प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंच गईं। ट्रेन पहुंचते ही वह रिश्तेदारों को खोजने लगीं। दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन चल दी। जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसला और वह ट्रेन की चपेट में आ गईं। आरपीएफ ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीआरपी एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें