फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आइसक्रीम की तीन फैक्टरियों पर छापा, 11 नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को आइसक्रीम की तीन फैक्टरियों की जांच की। इस दौरान 11 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। साथ ही 12 किलो आइसक्रीम व 19 किलो निर्माण सामग्री को नष्ट कराया गया। एक प्रतिष्ठान को अग्रिम आदेश तक कारोबार बंद रखने व दो को सुधार करने का नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त द्वितीय प्रियंका सिंह के नेतृत्व में टीम ने आइसक्रीम की तीन फैक्टरियों की जांच की। स्वाद आइसक्रीम गंगाघाट में टीम ने तीन नमूने लिए इसके साथ चार किलो एक्सपायर कलर व फ्लेवर नष्ट कराया। मिल्की बाइट आइसक्रीम आजाद नगर से चार नमूने लिए गए। यहां भी 15 किलो सामग्री नष्ट कराई गई। दोनों कारखानों को सुधार के नोटिस दिए गए हैं।
इसके अलावा ओम आइसक्रीम गोपीनाथ पुरम से टीम ने आइसक्रीम के चार नमूने लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजा है। यहां 12 किलो आइसक्रीम टीम ने नष्ट कराई। कारखाने में अत्यधिक गंदगी मिलने पर टीम ने अग्रिम आदेश तक कारोबार बंद रखने का नोटिस दिया है। इसके अलावा टीम ने मां अंबे ट्रेडर्स से रिफाइंड पामोलिन ऑयल का एक नमूना जांच को भेजा है। टीम में आशीष वर्मा, उपासना साह, अनिल कुमार कटियार, पल्लवी शर्मा, आकांक्षा जायसवाल, रुचि बाजपेई व राजेंद्र प्रसाद शामिल रहे। सहायक आयुक्त प्रियंका सिंह ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें