फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नामित सदस्यों को एसडीएम ने दिलाई शपथ

विज्ञापन
फोटो- 18-नामित सभासदों को शपथ दिलाते एसडीएम पुरवा प्रमेश कुमार श्रीवास्तव। स्रोत: कर्मचारी
विज्ञापन
मौरावां। नगर पंचायत कार्यालय शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर तीन मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। शासन ने साधना चौरसिया, पंकज अवस्थी व सुमित चौधरी को नगर पंचायत का सदस्य मनोनीत किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में एसडीएम पुरवा प्रमेश कुमार श्रीवास्तव ने तीनों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कहा कि नगर पंचायत के विकास में सदस्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। पुरवा विधायक अनिल सिंह ने कहा कि नगर पंचायत में कोई नया कर नहीं लागू होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक सेठ ने अतिथियों का स्वागत किया। ईओ संतोष कुमार चतुर्वेदी, लिपिक मधुकर द्विवेदी, अमित कुमार, अरुण कुमार, गन्नू शर्मा आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें