फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हरदोई जाने की तैयारी में थे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, पुलिस ने किया नजरबंद

विज्ञापन
फोटो- 31-घर पर पुलिस कर्मियों के बीच बैठे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा। स्रोत: कार्यकर् - फोटो : बायो गैस प्लांट का शुभारंभ करते कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण।
विज्ञापन
उन्नाव। हरदोई जाने की तैयारी कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने उनके पैतृक आवास पर नजरबंद कर लिया। कांग्रेसियों ने पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा की है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि हरदोई के मल्लावां स्थित गढ़ी रसूलपुर में शिल्पी कुशवाहा की हत्या हो गई थी। वह परिजनों को ढांढस बंधाने हरदोई जाने की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार की सुबह पुलिस ने घर पहुंच कर उन्हें घर में नजरबंद कर दिया। जिलाध्यक्ष के मुताबिक पुलिस ने उन पर प्रधानमंत्री की सभा में विरोध प्रदर्शन के लिए जाने का आरोप लगाया। सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि शिल्पी के कातिलों को सजा मिलनी चाहिए लेकिन वहां की पुलिस ने विरोध प्रदर्शन वालों पर ही कार्रवाई की। हम गांधीवादी तरीके से अपनी बात रखने के लिए प्रधानमंत्री की सभा में जाते ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।
कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता तन्मय श्रीवास्तव को भी पुलिस ने घर से नहीं निकलने दिया। पार्टी के हनुमत सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, शिवम अवस्थी, अजय गौतम, जितेंद्र सिंह आदि पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए इसे लोकतंत्र का विरोध बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें