फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 3.20 करोड़ के 97 कार्यों के प्रस्ताव मंजूर

विज्ञापन
फोटो-21- विकास कार्यों का लोकार्पण करते पुरवा विधायक अनिल सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता, ब्लॉक प - फोटो : बाइक सवार को टक्कर मारने वाली बस को पकड़कर जांच करते उपनिरीक्षक व उतरते यात्री।
विज्ञापन
बिछिया। क्षेत्र पंचायत की बैठक में 3.20 करोड़ के 97 विकास कार्यों के प्रस्ताव पास हुए। वहीं पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए 10.40 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। बिछिया विकासखंड सभागार में मंगलवार दोपहर क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें पुरवा विधायक अनिल सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता, ब्लाॅक प्रमुख नीरज गुप्ता तथा अरुण सिंह की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र में कराए जाने वाले 97 विकास कार्यों के 3.20 करोड़ के प्रस्ताव रखे। इनको सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत 10.40 करोड़ रुपये से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। ब्लाॅक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। बैठक में बीडीओ फहद खान, सुनील नरेंद्र साहू, सतेंद्र तिवारी, दीपक, राजन बाजपेई, विजय, अतुल श्रीवास्तव, सर्वेश गुप्ता, सुभाष लोधी, उमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें