फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अयातुल्लाह अली खामनेई की शहादत पर मनाया गम

विज्ञापन
फोटो-2- सय्यदवाड़ा स्थित इमामबाड़े में शोक सभा को संबोधित करते मौलाना इफ्तिखार हुसैन। संवाद
विज्ञापन
सफीपुर। कस्बे के मोहल्ला सय्यदवाड़ा स्थित इमामबाड़े में सोमवार की रात शिया-सुन्नी मुस्लिमों ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई की शहादत पर गम मनाया। इस दौरान लोगों ने अमेरिका और इस्राइल मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

मौलाना इफ्तिखार हुसैन ने मजलिस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने एप्सिटीन फाइल खुलने के बाद ध्यान भटकाने के लिए ईरान पर हमला किया। मौलाना रिजवी ने बताया कि धर्म गुरु की मौत से विश्वभर में गम का माहौल है। उन्होंने कहा कि धर्म की राह पर मरने वालों को शहीद का दर्जा मिलता है। मजलिस और फातेहा पढ़ने के बाद युवकों ने खामनेई की तस्वीर लेकर नारे लगाए। क्षेत्र के शिया-सुन्नी मुस्लिमों ने इमामबाड़े में एकत्र होकर संयुक्त रूप से धर्म गुरु की शहादत का गम मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें