फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन-मुंशीगंज मार्ग पर मंगलवार शाम पांच बजे बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। घायलों में दो का सीएचसी में इलाज चल रहा है। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

माखी थाना के नयाखेड़ा परेंदा गांव निवासी नरेंद्र सिंह (44) मंगलवार को बाइक से अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भौली गांव काम से गए थे। देर शाम लौटते समय अजगैन-मुंशीगंज मार्ग पर निवाजखेड़ा गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार आगाखेड़ा गांव निवासी गोलू की बाइक से टक्कर हो गई। घटना में नरेंद्र सिंह के साथ गोलू और साथ रहे विनय घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को मियागंज सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टर ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। पिता जवाहर ने बताया कि बेटे नरेंद्र की शादी हो चुकी है, लेकिन पत्नी शादी के बाद छोड़कर चली गई थी। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था, खेती करता था। बेटे की मौत से मां मीना, पिता जवाहर सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


मंदिर की जमीन पर कब्जे का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया विरोध
अचलगंज। बंथर में मंदिर की जमीन पर अवैध प्लाटिंग के आरोप को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को हंगामा किया। पुलिस के मुताबिक जांच में जमीन एक व्यक्ति के नाम दर्ज है।
छत्तेश्वर महादेव मंदिर के पास खाली जमीन पर कुछ दिनों से प्लाटिंग हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह जमीन मंदिर परिसर की है और प्लाटिंग अवैध है। ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और क्षेत्रीय लेखपाल मनीष शुक्ल को बुलाकर पैमाइश कराई। लेखपाल ने बताया कि यह जमीन मंदिर की नहीं, बल्कि अनीस मोहम्मद के नाम दर्ज है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें