फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मनरेगा बचाओ महासंग्राम के लिए लखनऊ जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
फोटो-26-कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह को उनके घर पर रोके बीघापुर पुलिस। स्रोत: कार्यकर्ता - फोटो : कामता प्रसाद इंटर कॉलेज बोर्ड परीक्षा केंद्र पर बना सीसीटीवी कंट्रोल रूम।
विज्ञापन
उन्नाव। मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत विधानसभा का घेराव करने लखनऊ जाने से रोकने के लिए पुलिस ने कई कांग्रेसियों को सुबह घरों से निकलने नहीं दिया। दोपहर बाद पुलिस वहां से हटी।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह को बीघापुर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। वरिष्ठ नेता चंद्रप्रकाश शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष यूसुफ फारुखी, शहर अध्यक्ष फैज फारुखी, शिव अवस्थी और कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता तन्मय श्रीवास्तव को भी पुलिस ने लखनऊ नहीं जाने दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतारू है। मजदूरों, किसानों, गरीबों, युवाओं के हित के लिए उठाई जा रही आवाज और संघर्ष को बल पूर्वक दबाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि पुलिस ने उन्हें भी रोकने का प्रयास किया था लेकिन वह, पार्टी के कई अन्य नेताओं के साथ लखनऊ पहुंचने में सफल रहे थे। वहां सभी के साथ उन्हें भी गिरफ्तार किया गया और शाम को छोड़ा गया।

फोटो-26-कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह को उनके घर पर रोके बीघापुर पुलिस। स्रोत: कार्यकर्ता- फोटो : कामता प्रसाद इंटर कॉलेज बोर्ड परीक्षा केंद्र पर बना सीसीटीवी कंट्रोल रूम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें