फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वैकल्पिक मार्ग पर प्रतिबंध के बाद भी निकल रहा डीसीएम फंसा

विज्ञापन
फोटो-9- कालीमिट्टी-शिवराजपुर वैकल्पिक मार्ग पर फंसी डीसीएम को निकालने का प्रयास करते ग्रामीण। स - फोटो : बहराइच में कई स्थानों पर लगे भड़काऊ पोस्टर।
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। कालीमिट्टी-शिवराजपुर के वैकल्पिक मार्ग पर प्रतिबंध के बाद भी चालक ने डीसीएम निकालने का प्रयास किया। इससे वाहन मिट्टी में फंस गया और करीब एक घंटा आवागमन बाधित रहा। ट्रैक्टर से ग्रामीणों ने वाहन को बाहर निकाला।
विज्ञापन

अगस्त-2025 में गंगा की बाढ़ से कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग गंगा पुल के पास कट गया था। इससे क्षेत्रीय जनता का कानपुर व शिवराजपुर से सीधा संपर्क टूट गया था। ग्रामीणों की मांग पर पीडब्ल्यूडी ने हल्के वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया और चार फरवरी से यातायात संचालित किया जाने लगा।
मंगलवार को डीसीएम कालीमिट्टी से शिवराजपुर जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग से ही निकलने लगा। इसी बीच एक जगह मिट्टी में फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी डीसीएम नहीं निकल पाया और यातायात बंद हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से डीसीएम को निकलवाया और हल्के वाहनों का आवागमन शुरू कराया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतुल मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, रामगोपाल पांडेय, प्रमोद पांडेय, बब्बू द्विवेदी, लक्ष्मीनारायण, रामबाबू, सुशील बाजपेई, विजयशंकर यादव आदि ने वैकल्पिक मार्ग की सुरक्षा के लिए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस की मदद से वैकल्पिक मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन रुकवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें