फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइक को टक्कर मार खंती में गिरी कार, लगी आग

विज्ञापन
फोटो-26 गंगाघाट-चिलौला मार्ग पर पासिनखेड़ा गांव के पास बाइक में टकराने के बाद जलती कार। स्रोत:
विज्ञापन
उन्नाव। गंगाघाट-चिलौला मार्ग पर पासिनखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार कार बाइक में टक्कर मारने के बाद खंती में गिर गई। इससे उसमें आग लग गई। घटना में बाइक सवार एक किशोर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से हैलट रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
विज्ञापन


गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी संजय रावत (20), राजपूत सोनकर (18) व संजय सोनकर (16) शुक्रवार देर शाम बाइक से जा रहे थे। गंगाघाट-चिलौला मार्ग पर पासिनखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर घायल हो गए। कार में आग लगने के बाद भी उसमें बैठे चार लोग सकुशल बाहर निकाल आए। इससे बड़ी घटना होते बच गई।
हादसे की सूचना पर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लाई, डॉक्टर ने सभी को कानपुर हैलेट रेफर कर दिया। वहीं, दमकल ने आग पर काबू पाया।कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें