फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, बाल-बाल बचे दो सवार

विज्ञापन
फोटो-26- एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त कार को  हटाती क्रेन। स्रोत: पीआरवी
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार का टायर फट जाने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण टक्कर के कारण कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क पर लगे कंक्रीट के चार वजनी बोल्डर पलट गए और कार का इंजन लगभग दस फीट दूर दूसरी लेन में जा गिरा। गनीमत रही कि कार में सवार लखनऊ के बुद्धेश्वर निवासी फैसल अजीज और उनके साथी दोनों युवक मामूली चोटों के साथ बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


हादसा बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के खंभौली गांव के पास हुआ। दोपहर करीब दो बजे कार नोएडा की ओर जा रही थी, तभी अचानक टायर फटने से चालक नियंत्रण खो बैठा। सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, टायर फटने या चालक को झपकी आने की वजह से यह दुर्घटना हुई। कार सवार दोनों युवकों को मामूली चोटें आई हैं, जिससे वे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें