फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सेंगर की दोनों बेटियां बहन जैसी, मेरा भी तो दर्द समझें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की छोटी बेटी की एक्स पर पोस्ट की गई मार्मिक चिट्ठी और बड़ी बेटी की ओर से दुष्कर्म के आरोप को गलत बताने पर पीड़िता ने सवाल उठाया है। कहा कि आरोप को गलत बताने वाली सेंगर की बेटी मेरी बहन जैसी हैं लेकिन वह मेरा दर्द भी समझें। पीड़िता ने फोन पर कहा कि सेंगर की दोनों बेटियों ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुझ पर कई आरोप लगाए। झूठा भी बताया लेकिन वह इसका बुरा नहीं मानती हैं। सेंगर की दोनों बेटियों को वह बहन मानती हैं लेकिन जिस समय सेंगर ने मेरे साथ गलत किया क्या वह गांव में थीं।
कहा कि सेंगर की बेटी कह रही है कि पिता के मोबाइल की लोकेशन घटनास्थल पर नहीं थी। सवाल किया कि गांव से उन्नाव शहर की दूरी ही कितनी है। कोई भी घटना कर 20 मिनट में शहर पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जब हाईकोर्ट ने कुलदीप सेंगर की सजा निलंबित की थी, उसके समर्थक पटाखे जला रहे थे। अब सुप्रीम कोर्ट ने सजा निलंबन पर रोक लगाई तो आरोप लगाकर मुझे घेरा जा रहा है। कहा कि मैं भी पटाखे छुड़ाएंगी लेकिन पूरा न्याय मिलने के बाद। अभी तो सुप्रीमकोर्ट ने केवल सजा निलंबित करने के फैसले के अमल पर रोक लगाई है। दो हफ्ते बाद सेंगर के वकील पक्ष रखेंगे। उसके दो हफ्ते बाद सीबीआई के वकील और वह अपना पक्ष रखेगी। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगी। सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है, न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें