फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मतदाता सूची से कटा प्रधान का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची प्रकाशन में सफीपुर विकास खंड के मवई भान गांव की प्रधान फूलमती का नाम कट गया। प्रकरण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है। प्रधान ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने करी बात कही है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य करने वाली बीएलओ पूनम वर्मा ने बताया कि मृतक व विवाहित महिलाओं में 82 नामों के विलोपन सूची दी थी। इसकी प्रति उनके पास सुरक्षित है। ग्राम प्रधान फूलमती का नाम कैसे कटा, इसकी जानकारी नहीं है।
एसडीएम शिवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं मिली है। ऐसी स्थित में आधार कार्ड प्रति के साथ आपत्ति पत्र लिए जा रहे हैं। कोई लिखित आवेदन मिलेगा और नाम गलत तरीके से काटा गया होगा तो पुनः मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें