फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: विधानसभा निर्वाचक क्षेत्रों में बढ़े 239 पोलिंग बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अगले लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2740 पोलिंग बूथों पर होंगे। निर्वाचन आयोग ने 239 बूथ बढ़ाने की अनुमति दे दी है। अभी तक 2501 पोलिंग बूथों पर चुनाव होते थे।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव 2501 बूथों पर हुए थे। पूर्व में 1500 वोटर प्रति बूथ के आधार पर बूथ बनाए गए थे। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने प्रति बूथ 1200 वोटर के आधार पर बूथ निर्धारण करने के आदेश दिए थे। जिला प्रशासन ने तय आधार पर सर्वे कराकर 2740 बूथों की सूची तैयार की। इसे आयोग ने मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार गोंड ने बताया कि 1200 वोटरों के आधार पर बूथ बनाए गए हैं। इसकी सूची आयोग के पोर्टल पर अपलोड है।
इंसेट-1
बढ़ोतरी के बाद विधानसभावार बूथों की संख्या
विधानसभा पहले के बूथ अब संख्या
बांगरमऊ 391 427
सफीपुर 400 417
मोहान 401 425
सदर 401 458
भगवंतनगर 461 517
पुरवा 447 496
कुल 2501 2740
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें