फोटो-6- निरीक्षण के दौरान कार्यालय में बंद ताला। स्रोत: सूचना विभाग
- फोटो : चोरी के बाद मौके पर मौजूद लोग।
सफीपुर। डिप्टी कलक्टर व चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी ने शुक्रवार को निगोही सहायक चकबंदी कार्यालय का निरीक्षण किया। सुबह 11:23 बजे कार्यालय पर ताला लगा मिला। अधिकारी और कर्मचारी नदारद थे। सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
डिप्टी कलक्टर व चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी रामदेव निषाद शुक्रवार को ब्लॉक सफीपुर के सहायक चकबंदी अधिकारी निगोही कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। सुबह 11:23 बजे कार्यालय में ताला लटकता मिला। इस पर उन्होंने सहायक चकबंदी अधिकारी राजेश कुमार और कार्यालय स्टाफ का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। हिदायत दी कि समय से कार्यालय खोला जाए और पदीय दायित्व का निर्वहन किया जाए।