फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आवास योजना के सिर्फ 36 लाभार्थी देख विधायक ने सचिवों को सुनाई खरी खोटी

विज्ञापन
फोटो-2- लाभार्थी को प्रमाण पत्र देते विधायक आशुतोष शुक्ला साथ में बीडीओ फहद खान। स्रोत: ब्लॉक क
विज्ञापन
अचलगंज। ब्लॉक क्षेत्र की 66 ग्राम पंचायतों में महज 36 आवास स्वीकृत होने पर क्षेत्रीय विधायक भड़क गए। सचिवों को खरी खोटी सुनाते हुए निष्पक्ष जांच कराने की बात भी कही। वह ब्लॉक परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण में पहुंचे थे।
विज्ञापन

सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला लाभार्थियों की सूची देख भड़क गए। उन्होंने मंच से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सुमेरपुर में 256, बीघापुर में 268 गरीब, असहाय और दिव्यांगों को आवास आवंटित हुए है। इस ब्लॉक की 66 ग्राम पंचायतों में मात्र 36 जरूरतमंद ही मिले।
उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के चयन की जांच कराई जाएगी। कहा कि भाजपा के दिवगंत मंडल अध्यक्ष की पत्नी को सिफारिश के बाद भी आवास नहीं दिया गया। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र शुक्ला को फटकार लगाते हुए जांच कराने की चेतावनी दी। यहां बीडीओ फहद खान, एडीओ शैलेंद्र त्रिपाठी, अमरेश मिश्रा, योगेश, नीरज, विनय, राज पाल, प्रधान विमल शुक्ला, राम बहादुर सिंह व लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें