फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लक्ष्मण-परशुराम के तीखे संवादों से दर्शक रोमांचित

विज्ञापन
फोटो-4- भगवान राम, लक्ष्मण व सीता की झांकी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
अचलगंज। बदरका के प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर प्रांगण में 251वें रामलीला महोत्सव में बृहस्पतिवार रात को धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया गया। दर्शकों ने जनक विलाप, रावण-बाणासुर संवाद व लक्ष्मण-परशुराम संवाद का दर्शकों ने आनंद उठाया।
विज्ञापन

सदर विधायक पंकज गुप्ता, भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने पहुंच कर भगवान की झांकी के दर्शन किए। महंत सीताराम तिवारी ने सभी का स्वागत किया। लीला का मंचन स्थानीय कलाकारों ने ही किया। इनमें राम का अभिनय गोलू शुक्ला, लक्ष्मण का भोला मिश्रा, परशुराम का अरविंद अवस्थी, जनक का सोनू, रावण का गुड्डन शुक्ला, बाणासुर का अमर किशोर अवस्थी, विश्वामित्र का छोटू दीक्षित ने अभिनय किया।
लोगों की मान्यता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर आयोजित इस सामरोह में मंदिर में विराजमान भगवान राम, लक्षण व माता सीता के विग्रह से अभिनय करने वाले बाल कलाकारों के रूप में सजीव होकर जन मानस को दर्शन देने आते है। यहां पर दूर-दूर से लोग भगवान की झांकी के दर्शन करने आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें