फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फंदे से लटका मिला पुरोहित का शव

विज्ञापन
घटना स्थल पर परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र निवासी पुरोहित मंगलवार की शाम घर से निकले थे। इसके बाद उनका पता नहीं चला। बुधवार सुबह घर से 800 मीटर दूर बाग में शव फंदे से लटका मिला। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनगंज निवासी मोनू पांडेय (35) मंगलवार शाम सात बजे टहलने निकले थे। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं चला। बुधवार सुबह घर से 800 मीटर दूर अखिल चौधरी के आम के बाग में गमछे से शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को पिता रमेश ने बताया कि मोनू पुरोहित का काम करता था। पत्नी अनु, बेटी अंशी, आराध्या, मां लक्ष्मी, भाई राघव सहित पूरा परिवार बेहाल है। घटना के पीछे क्या वजह रही इस संबंध में परिजन कुछ नहीं बता सके।
कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें