फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आठ दुकानों में चाेरी, गश्त में लापरवाही पर दो सिपाही निलंबित

विज्ञापन
बांगरमऊ के शीतलगंज बाजार में हुई आठ दुकानों में चोरी की घटना में जांच करती डॉग स्क्वायड और फॉरे
विज्ञापन
बांगरमऊ। शीतलगंज गांव के आरएस चौराहे पर चोरों ने मंगलवार की रात आठ दुकानों को निशाना बनाया। किराना, मेडिकल स्टोर और इलेक्ट्रानिक की दुकानों के शटर के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये और कीमती सामान चुरा ले गए। बुधवार की सुबह जानकारी हुई तो व्यापारी आक्रोशित हो गए। गश्त में लापरवाही बरतने वाले दो सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के आरएस चौराहा शीतलगंज निवासी दीपू किराना, बांगरमऊ के महफूज खान मेडिकल स्टोर, नरेंद्र कुशवाहा बेकरी, जोगीकोट निवासी नियाज बिजली उपकरण की दुकान, अमीरपुर निवासी पुत्तनलाल मिठाई की दुकान, मयंक बिजली उपकरण की दुकान, शहनूर सैलून और भगवंतपुर गोटपाली निवासी आरिज जनसेवा केंद्र चलाते हैं। दुकानदारों ने बताया कि मंगलवार को अलग-अलग समय पर दुकान बंद कर घर चले गए।
मंगलवार की रात में ही चोरों ने सभी दुकानों के ताले तोड़कर चोरी कर ली। जिस तरह से दुकानों में चोरी हुई है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों का बड़ा गैंग है। यही नहीं दुकानों से चोरी किया गया सामान भी किसी गाड़ी में ही लादकर ले गए होंगे। एक साथ आठ दुकानों में चोरी से व्यापारियों में भी आक्रोश है। सीओ संतोष सिंह और कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले गए हैं। व्यापारियों को जल्द खुलासे का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर ने रात की गश्त में लगे सिपाही अभिषेक और कमल सैनी को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि दुकानदारों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। चोरों की तलाश जारी है। दुकानदारों ने चोरी हुए सामान और रुपयों की जानकारी बाद में देने की बात कही है।

फाॅलोअप


सात दुकानों में हुई चोरी का अभी नहीं खुलासा
बेहटामुजावर। चोर लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पा रही है। पांच दिन पहले थाने से 300 मीटर दूर सात दुकानों में चोरी हुई थी। इस घटना में पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है।

थानाक्षेत्र के संभरखेड़ा गांव निवासी अतुल कुमार की बेहटामुजावर थाने से 300 मीटर दूर भवन निर्माण सामग्री की दुकान का शटर तोड़कर चोर पिछले गुरुवार की रात 10 हजार रुपये, चंद्रप्रभा की शराब की दुकान में पीछे की दीवार में नकब लगाकर आठ पेटी शराब और 73,600 रुपये पार कर दिए थे। इसके अलावा रामनिवास के मेडिकल स्टोर के शटर का ताला तोड़कर नौ हजार रुपये और संजय पटेल के मेडिकल स्टोर का शटर उखाड़कर आठ हजार रुपये चोरी कर लिए थे।
सर्वेश कुमार की कंपोजिट शराब की दुकान का शटर का लॉक तोड़कर 99 हजार रुपये और पड़ोस में किराना स्टोर की बाहर से लगी जाली में लगा ताला तोड़कर 10 हजार चोरी कर लिए थे। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर भी ले गए थे। पुलिस अभी इनका खुलासा भी नहीं कर पाई की चोरों ने मंगलवार की आठ और दुकानों में चोरी कर पुलिस को चुनौती दी है। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें