फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मियागंज इलेवन और महाकाल इलेवन ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
फोटो-11- मैच के दौरान शॉट लगाते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सफीपुर। बरहा कला प्रीमियम लीग में शनिवार को खेले गए रोमांचक क्रिकेट मैचों में मियागंज इलेवन और महाकाल इलेवन ने शानदार जीत हासिल की। मियागंज ब्लॉक के बरहा स्थित मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में पहले मैच में मियागंज इलेवन का मुकाबला टीएस इलेवन से हुआ जबकि दूसरे मैच में महाकाल इलेवन ने टीएस इलेवन को चुनौती दी। टीएस इलेवन ने शनिवार को दो लीग मैच खेले। दोनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बरहा क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच मियागंज इलेवन और टीएस इलेवन के बीच खेला गया। टीएस इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में चार विकेट खोकर 114 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मियागंज इलेवन की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महज 4.3 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए यह मैच जीत लिया। मियागंज इलेवन की इस आसान जीत के हीरो बल्लेबाज सचिन रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए। सचिन के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
दिन का दूसरा मैच महाकाल इलेवन और टीएस इलेवन के बीच खेला गया। इस मुकाबले में महाकाल इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने निर्धारित आठ ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। टीएस इलेवन के लिए यह स्कोर प्राप्त करना आसान नहीं था।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीएस इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर मात्र 81 रन ही बना सकी। इस प्रकार महाकाल इलेवन ने यह मैच 35 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। महाकाल इलेवन की जीत में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी चिंटू को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस दौरान राम कलेश, अनस, पुलकित सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें