फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तौरा की टीम ने पड़री को 14 रन से हराया

विज्ञापन
फोटो-14- मैच में बल्लेबाजी करते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बिछिया। क्रिकेट मैच में बुधवार को तौरा की टीम ने लीग मैच में पड़री की टीम 14 रन से हरा दिया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विनायक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के पड़री कलां स्थित शिव प्रसाद इंटर कॉलेज मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। बुधवार को तौरा और पड़री के बीच मैच खेला गया। इसमें तौरा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 10 विकेट पर 100 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पड़री की पूरी टीम 86 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे 14 रन से तौरा टीम ने जीत हासिल कर लीग में बढ़त बनाई।
टीम की ओर से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विनायक को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस दौरान अमन शुक्ला, कपिल शुक्ला, टिंकू , मनीष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें