हसनगंज। जवाहरनगर मोहल्ले में युवती बुधवार शाम छह बजे कमरे की कुंडी में दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली। पति उसे उतारकर निजी अस्पताल ले गया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के न्योतनी नगर पंचायत के जवाहर नगर मोहल्ला निवासी अमान ने बताया कि शाम को पत्नी अलसिया (21) कमरे में थी, काफी देर तक बाहर न निकलने पर अंदर जाकर देखा तो वह दुपट्टे के फंदे से लटक रही थी। जिंदा होने की उम्मीद में उसे उतारकर मोहान के निजी अस्पताल ले गया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जांच करने पहुंची पुलिस को उसने बताया कि बुधवार दोपहर दोनों में आपसी कहासुनी हुई थी। दो साल पहले गुजरात के सूरत निवासी फारूक की की बेटी अलसिया से प्रेम विवाह किया था। एक साल का बेटा भी है।
कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद के बाद पत्नी फंदे से लटक गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।