उन्नाव। स्टेडियम में आयोजित सीनियर बालक- बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में उन्नाव सदर की टीम विजेता रही। वहीं खो- खो में मोहान की टीम चैंपियन रही। सांसद ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया।
बाईपास स्थित स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन चल रहा है। मंगलवार को खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 15 से अधिक टीमों ने भाग लिया। सांसद साक्षी महाराज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। खो- खो बालक वर्ग का फाइन मुकाबला उन्नाव सदर और मोहान टीम के बीच खेला गया। मोहान के खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर मैच जीता और विजेता बने।
बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला भी उन्नाव और मोहान के बीच खेला गया। इसमें भी मोहना विजेता रही। कबड्डी बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला उन्नाव और भगवंतनगर टीम के बीच खेला गया। इसमें उन्नाव की टीम ने बाजी मारी जबकि बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में भी उन्नाव की टीम ही विजेता रही। डीएम गौरांग राठी, एसपी जयप्रकाश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी, ज्ञानेंद्र शुक्ला और विवेक तिवारी ने खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न दिया। वहीं देर शाम प्रतियोगिता समापन पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भी सभी खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान मनीष सिंह सेंगर, विश्वनाथ तिवारी, निषा तोमार, गौरव यादव आदि मौजूद रहे।