फोटो-12- खिलाड़ी हर्षित को मैन ऑफ द मैच का खिताब देते आयोजक। स्रोत:आयोजक
बिछिया। क्रिकेट प्रतियोगिता में कांथा टीम ने लीग मैच में जीत हासिल की। टीम की ओर से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हर्षित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
क्षेत्र के पड़री कलां स्थित शिव प्रसाद इंटर कॉलेज मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। मंगलवार को लीग मा चौथा मैच कांथा और पड़री खुर्द के बीच खेला गया। पड़री खुर्द के कप्तान जयदीप गौतम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कांथा टीम ने निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन बनाए।
टीम की ओर से ओपनर बल्लेबाज हर्षित दीक्षित ने ताबड़तोड़ 55 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पड़री खुर्द की टीम महज नौ ओवर में 69 रन पवेलियन लौट गई। इससे कांथा टीम ने 74 रन से मैच जीत लिया। आयोजकों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हर्षित दीक्षित को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया।