उन्नाव। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में एक और बुखार मरीज को डेंगू की पुष्टि हुई। एसीएमओ डॉ. जेआर सिंह ने बताया कि सिकंदरपुर सरोसी के चिलौला गांव में 24 साल के युवक में डेंगू संक्रमण पाया गया है।
इस गांव में लगातार जांच कराई जा रही है। इसके अलावा कीटनाशक छिड़काव भी कराया जा रहा है। अभी तक 122 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इधर इमरजेंसी वार्ड में बुखार व डायरिया के 12 मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। (संवाद)