फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: क्रय केंद्र की हुई बोहनी, पहले दिन 12 क्विंटल खरीदा धान

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में पहले ही दिन धान खरीद की बोहनी हो गई। तेगापुर चक कुशेहरी केंद्र में किसान का 12 क्विंटल धान खरीदा गया।
विज्ञापन

शनिवार से जिले में धान खरीद शुरू हुई। पहले दिन 40 केंद्र खोले गए। इसी बीच तेगापुर चककुशेहरी केंद्र में किसान भग्गू धान बिक्री करने पहुंचे। केंद्र प्रभारी ने धान खरीदी की शुरुआत कराने वाले पहले किसान भग्गू का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद उपज की तौल कराई। कुल 12 क्विंटल धान की खरीद की गई। किसान को 48 घंटे में खाते में भुगतान उनके बैंक खाते पहुंचने की जानकारी दी गई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार यादव ने बांगरमऊ मंडी क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने इंचार्ज से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निर्देश दिए कि किसी भी किसान को न लौटाया न जाए।
विज्ञापन

बीमा कराने वाले किसान दें प्राकृतिक आपदा से नुकसान की सूचना
72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर पर दे सकते हैं जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। पिछले दिनों हुई बारिश से फसल नुकसान की सूचना किसानों को 72 घंटे के अंदर देनी होगी। इसके लिए केंद्रीय टोल फ्री नंबर जारी किया गया है।
जिला कृषि अधिकारी शशांक कुमार ने बताया कि 28 से 31अक्तूबर तक बारिश हुई थी। इस दौरान बीमा कराने वाले में किसानों की यदि खेत में खड़ी या कटी पड़ी फसल को नुकसान हुआ हो तो व्यक्तिगत स्तर पर आपदा घटित होने के 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। किसी कारणवश यदि टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज नहीं हो पा रही है तो संबंधित बैंक, ब्लॉक या जिला स्तरीय कृषि विभाग कार्यालय में लिखित रूप में शिकायती पत्र दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें