फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कब तलक मरती रहेंगी बेटियां...

विज्ञापन
फोटो-40- कविता पाठ करतीं कवयित्री अंकिता शुक्ला। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
बीघापुर। क्षेत्र के पंसरिया स्थित गोर्वधनी माता मंदिर परिसर में दशहरे पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियों ने रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्रगुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन का शुभारंभ कवि राम किशोर वर्मा की वाणी वंदना से हुआ। इसके बाद कवयित्री अंकिता शुक्ला ने कब तलक खलती रहेंगी बेटियां, आग में जलती रहेंगी बेटियां, कोख मां की अंकिता मजबूर है, कब तलक मरती रहेंगी बेटियां सुनाकर सोचने पर मजबूर किया। इसके बाद हास्य कवि अनुभव अज्ञानी ने इश्क हो गया है विजय माल्या से, पैसा मिलते ही भाग जाता है सुनाकर लोगों को गुदगुदाया।
अनिरुद्ध सौरभ ने ट्वीटरों पर शास्त्र संवाद होते हैं नहीं, मूझ रख लेने से बस आजाद होते हैं नहीं सुनाकर खूब तालियां बटोरी। कवि उमाशंकर यादव ने पढ़ा कि अवध नरेश कौशल्या सपूत जन्म भूमि, भक्ति भावनाओं से कलंक मिटा जाते हैं। इसके अलावा राहुल विनम्र, प्रख्यात मिश्रा ने काव्य पाठ किया। इस दौरान संयोजक कमल सिंह, श्रीराम सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें