फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: राम का बाण लगते ही धू-धू कर जला रावण का पुतला

विज्ञापन
फोटो नंबर-20-आवास विकास कॉलोनी के वृंदावन पार्क में चल रही रामलीला में जलता रावण का पुतला। स्रो
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में उत्साह के साथ दशहरे का त्योहार मनाया गया। जगह-जगह रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं बुराई पर अच्छाई की जीत हुई तो सभी ने एक स्वर में भगवान जय श्रीराम नारे लगाएं।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी स्थित वृंदावन पार्क में चल रहे रामलीला में दशहरे पर भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध का लीला का मंचन किया गया। जैसे ही श्रीराम ने विजय तीर चलाया, रावण का अंत हुआ और पुतला दहन किया गया। पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। आतिशबाजी और पटाखों के बीच बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव सभी ने मनाया। इस दौरान युवा नेता शशांक सिंह शेखर, संस्थान के संरक्षक राम तनेजा ,अजय शुक्ला ,अध्यक्ष कुंवर आरएस चौहान, महामंत्री जी एस भदौरिया, कोषाध्यक्ष आशीष शुक्ला आदि मौजूद रहे। (संवाद)

सीता स्वयंवर लीला का किया मंचन
उन्नाव। रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में गुरुवार को सीता स्वयंवर लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने दिखाया कि भगवान राम द्वारा शिव जी के धनुष भंग के बाद परशुराम धनुष तोड़ने वाले को ढूंढते हुए क्रोधित होकर जनकपुर पहुंचते हैं, यहां श्री राम विनम्रता से धनुष के टूटने की बात स्वीकार करते हैं, पर लक्ष्मण परशुराम पर व्यंग्यात्मक और वीर रसपूर्ण उत्तर देते हैं, इससे परशुराम का क्रोध और भड़क जाता है। इस दौरान अध्यक्ष संजय राठी, चंद्र प्रकाश अवस्थी, डॉ. प्रभात सिन्हा, अनिरुद्ध सौरभ, गौरव शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, नवीन द्विवेदी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन


पुतले में आग लगते ही गूंजे श्रीराम
बांगरमऊ। नगर में असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा धूमधाम से मनाया गया। इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय प्रांगण में चल रहे आयोजन में भगवान श्रीराम द्वारा लंकाधिपति रावण को मार दिया गया। रावण के मरते ही दर्शकों ने भगवान श्री राम का गगन भेदी जय घोष किया। इसके बाद रावण के विशालकाय पुतले का दहन किया गया। इस दौरान आशीष सिंह, गोलू ,कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत आदि मौजूद रहे। (संवाद)
40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन
मौरावां। कस्बे के रामलीला मैदान में लगे पारंपरिक दशहरा मेला व रामलीला का गुरुवार को 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। मेघनाद और रावण वध के साथ लीला का समापन हो गया। कार्यक्रम में पहुंची भाजपा विधायक अनिल सिंह की पत्नी कल्पना सिंह ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम,लक्षमण,हनुमान का मंच पर पूजन किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष व मेला प्रबंधक विवेक सेठ व उनकी पत्नी पल्लवी सेठ,जमुना शंकर तिवारी, धर्मेंद्र यादव, आदि मौजूद रहे। (संवाद)

अच्छाई की विजय का समाज को दिया संदेश
हसनगंज। मोहान नगर पंचायत स्थित बाबा बिहारी दास मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को शाम राम लीला का मंचन किया गया। महोत्सव में विजय दशमी के पर्व पर रावण का पुतला जलाकर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश समाज को दिया गया। इस दौरान कपिल निगम,संदीप निगम,राम धीरज, सोनू सिंह,समर जीत यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)

अखंड रामायण व भंडारे का आयोजन
बीघापुर। तहसील क्षेत्र में नवरात्र समापन के बाद दशहरा के अवसर पर जगह-जगह भंडारे के बाद रात्रि को रावण का पुतला जलाकर उत्साह के साथ विजय दशमी मनाई गई। बिहार थाना क्षेत्र के गांव खरही रामपुर स्थित आदिनाथ गौरीशंकर बाबा के प्रांगण में मां दुर्गा के 15वें स्थापना दिवस पर अखंड रामायण पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुमेरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश बाजपेई, समाजसेवी अंकुर तिवारी, कुलदीप अग्निहोत्री,गायदत्त बाजपेई, कालीशंकर शुक्ला, गणेश प्रसाद शुक्ला आदि मौजूद रहे। (संवाद)
हवन पूजन के बाद हुआ कन्या भोज
पुरवा। दलीगढ़ी स्थित मंदिर में विजय दशमी के महापर्व पर केदारेश्वर सेवा समिति हवन पूजन व कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें पूडी सब्जी ,खीर व हलुवा प्रसाद के रुप में वितरित किया गया। आयोजक कौशलेंद्र शंकर शुक्ला ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिव करन अवस्थी ,रेवती रमन पांडेय ,सुरेंद्र बहादुर, मनोरमा शुक्ला ,महावीर कुशवाहा आदि मौजूद रहे। (संवाद)

शहर की सबसे पुरानी रामलीला में पांच दिन बाद जलेगा रावण
उन्नाव। शहर की सबसे पुरानी दोनों रामालीलाओं में दशहरा के पांच दिन बाद शरद पूर्णिमा पर रावण का पुतला दहन की परंपरा है। दोनों जगह सात सितंबर को रावण वध की लीला का मंचन और इसके बाद पुतला दहन होगा।

शहर की सबसे पुरानी श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय राठी ने बताया कि पूर्वजों ने रामलीला कमेटी की स्थापना की थी। इस बार कमेटी की ओर से 153वां आयोजन किया जा रहा है। बताया कि कानपुर पास होने और फूलबाग के दशहरा मेला की वजह से उन्नाव में रामलीला के लिए कलाकार उपलब्ध हो पाने की मजबूरी, यहां पांच दिन बाद आयोजन की परंपरा बन गई।
कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश अवस्थी ने बताया कि कानपुर पास में होने से ज्यादातर लोग वहीं जाते थे। कानपुर के मेला की वजह से उन्नाव में दुकानें और झूला आदि भी न लगते इसी मजबूरी ने दशहरा मेला देर से शुरू करने की परंपरा पड़ गई जो आज भी चली आ रही है। 90 साल पुरानी अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित रामलीला में भी यही परंपरा है। (संवाद)

फोटो नंबर-20-आवास विकास कॉलोनी के वृंदावन पार्क में चल रही रामलीला में जलता रावण का पुतला। स्रो

फोटो नंबर-20-आवास विकास कॉलोनी के वृंदावन पार्क में चल रही रामलीला में जलता रावण का पुतला। स्रो

फोटो नंबर-20-आवास विकास कॉलोनी के वृंदावन पार्क में चल रही रामलीला में जलता रावण का पुतला। स्रो

फोटो नंबर-20-आवास विकास कॉलोनी के वृंदावन पार्क में चल रही रामलीला में जलता रावण का पुतला। स्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें