फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मोहिनी और विशाल ने लगाई सबसे ऊंची छलांग

विज्ञापन
फोटो-21-नवाबगंज में आयोजित ऊंची कूद में प्रतिभाग करती छात्रा। संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शनिवार ऊंची कूद बालिका वर्ग में मोहिनी और बालक वर्ग में विशाल ने सबसे लंबी छलांग लगाई। वहीं अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों ने अपना दम-खम दिखाया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोला फेंक में सब जूनियर बालिका वर्ग में तमन्ना ने बाजी मारी। वहीं सीनियर बालिका में नौशीन अव्वल रहीं। सीनियर बालक में दीपक ने बाजी मारी। डिस्कस थ्रो में तमन्ना पहले स्थान पर रहीं। वहीं जूनियर बालिका से वंदना, सीनियर बालिका से नौशीन, सीनियर बालक वर्ग में दीपक पहले स्थान पर रहें।
1500 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में खुशी सबसे तेज दौड़ी। वहीं बालक वर्ग में सौरभ अव्वल रहे। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. अनूप सिंह ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी। जिले और मंडलीय खेलों में भी पदक जीतकर स्कूल और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रवक्ता धर्मेश प्रताप सिंह, प्रधानाचार्या माधुरी लता, जिला व्यायाम शिक्षक निशा तोमर, एनसीसी प्रभारी कैप्टन संतोष कुमार तिवारी, संदीप मिश्रा,नोडल मीनाक्षी गंगवार, प्रेम प्रकाश, अंकित कराटे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



1600 मीटर दौड़ में दिव्याशीं ने मारी बाजी
बीघापुर। क्षेत्र के भगवंत नगर स्थित आरआरबीएन इंटर कॉलेज में बक्सर जोन के माध्यमिक विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन छात्र-छात्राओं दम खम दिखाया।
प्रतियोगता के दूसरे दिन शनिवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर बालिका सीनियर वर्ग में मुस्कान ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं अक्सा खातून ने दूसरा और काजल देवी तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर जूनियर दौड़ मे अंशी पटेल अव्वल रहीं। 1600 मीटर दौड़ में छात्रा दिव्याशीं ने बाजी मारी। चक्का फेंक सीनियर वर्ग में कमलापति इंटर कालेज की छात्रा तन्नू ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा हथौड़ा फेंक में छात्रा तन्नू प्रथम रहींं। लंबी कूद में अंजली ने सबसे लंबी छलांग लगाई। इस दौरान प्रधानाचार्य दिलीप कुमार सिंह,ज्ञान प्रताप सिंह, प्रशिक्षक मेहंदी हसन, ओम प्रकाश मिश्रा , सुनील सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो- 22
3000 मीटर दौड़ में लवी सबसे तेज दौड़ीं
- विजयी खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीपुर। कस्बा स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में दाे दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया। शनिवार को अलग- अलग वर्गों में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने दम- खम दिखाया।
600 मीटर की दौड़ में अंकुर यादव ने पहला स्थान किया। वहीं 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भास्कर अव्वल रहें। ऊंची कूद में अजय कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। 3000 मीटर दौड़ में लवी सबसे तेज दौड़ीं ,वहीं वैष्णवी ने दूसरा और आरोही ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के बाद विधायक बंबा लाल दिवाकर ने खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य मनीष कुमार, खेल शिक्षक कुलदीप कुमार, एनसीसी के ऑफिसर सुभाष चंद्र, अशोक कुमार, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें