फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से 1:48 मिनट खड़ी रही सीतापुर पैसेंजर

विज्ञापन
फोटो- 29- रेलवे ट्रैक पर लगी लोगों की भीड़। स्रोत: यात्री - फोटो : credit
विज्ञापन
सफीपुर। बालामऊ-कानपुर रेलवे ट्रैक पर बड़ादेव हाॅल्ट के पास ट्रैक पर पेड़ गिर जाने से सीतापुर-कानपुर पैसेंजर 1: 48 मिनट खड़ी रही। सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मियों ने पेड़ को ट्रैक से हटाया। इसके बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन

सीतापुर से कानपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 54325 रामकोट से दोपहर 1:02 मिनट पर रवाना हुई। बालामऊ,अटवा, फतेहपुर चौरासी होते हुए ट्रेन शाम 6:13 सफीपुर स्टेशन पहुंची। इसके बाद आगे के लिए रवाना हुई। बड़ादेव हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर हरा पेड़ ट्रैक पर गिर जाने की सूचना दी। इसपर पायलट ने घटना स्थल से पांच सौ मीटर पहले ट्रेन रोक दी। पायलट ने स्टेशन मास्टर को दी। इस दौरान अंधेरे में खड़ी ट्रेन के यात्री परेशान रहे। कुछ देर बाद रेलवे कर्मी मौके पर पहुंच और रेलवे ट्रैक से पेड़ हटाया। तब जाकर 8:07 मिनट पर ट्रेन बड़ादेव हॉल्ट से उन्नाव की ओर रवाना हुई।। स्टेशन मास्टर अमित यादव ने बताया कि रेलवे ट्रैक से पेड़ हटवाया दिया गया था। तब ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें