पैथोलॉजी को बंद कराती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत: स्वास्थ्यकर्मी
औरास। मानक के विपरीत संचालन की शिकायत पर सीएचसी की टीम ने पैथोलॉजी बंद करा दी। संचालक को नोटिस देकर तीन दिन में रजिस्ट्रेशन के कागज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे पैथोलॉजी और नर्सिंगहोम के विरुद्ध अभियान चलाकर जांच की जा रही है। शनिवार को दो नर्सिंगहोम और चार पैथोलॉजी का पंजीकरण न मिलने पर एसीएमओ व सीएचसी प्रभारी सील करा दिया था। सोमवार को सीएचसी की दो सदस्यीय टीम में शामिल डॉ.इम्तियाज व अजीत क्षेत्र में संचालित साइंस पैथोलॉजी पहुंचे।
संचालक से पंजीकरण संबंधी कागज दिखाने के लिए कहा लेकिन संचालक कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सके। इस पर टीम ने पैथोलाॅजी बंद करा दी और नोटिस देकर तीन दिन में कागज दिखाने के निर्देश दिए। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप ने बताया कि तीन दिन में अगर कागज नहीं प्रस्तुत किए गए तो कार्रवाई के लिए मुख्यालय रिपोर्ट भेजी जाएगी।