फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ऑटो में मृत मिला युवक, हृदयगति रुकने से हुई थी मौत

विज्ञापन
फोटो-19-सुमित (फाइल फोटो)  स्रोत: परिजन
विज्ञापन
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्टेडियम के पास सोमवार सुबह पांच बजे ऑटो में चालक बेहोश मिला। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला उम्मीदों के शहर निवासी सुमित (28) ई-रिक्शा चलाता था। सियाराम ने बताया कि सोमवार सुबह पांच बजे हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के स्टेडियम के पास बेटा सुमित बेहोश पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल लाई। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
दोपहर दो बजे तक पोस्टमार्टम न होने पर परिजन हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि रुपये देने पर पहले शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। सुमित के शव का नंबर होने के बाद भी नहीं किया। हंगामा बढ़ता देख मौजूद पुलिस ने परिजनों को रजिस्टर में उनके शव का नंबर दिखाया तब शांत हुए। पिता ने बताया कि बेटा दो दिन पहले घर से निकला था, तब से नहीं आया था। बेटे की मौत से मां सुशीला और अन्य परिजन बेहाल हैं। मृतक छह भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। थानाध्यक्ष अवनीश सिंह ने बताया कि हृदयगति रुकने से मौत की पुष्टि हुई है।

फोटो-19-सुमित (फाइल फोटो)  स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें