उन्नाव। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को हसनगंज व नवाबगंज कस्बे में मिठाई और किराना दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया। हसनगंज के शरद प्रोविजन स्टोर से सिंघाड़ा आटा और साबूदाना का नमूना लिया।
राजेश कुमार की दुकान से खोया का सैंपल लिया गया। नवाबगंज के विजय किराना स्टोर से मूंगफली और सरसों के तेल का नमूना लिया। मिलावट के संदेह पर 23 लीटर तेल नष्ट कराया। वहीं भानुप्रताप की दुकान से मूंगफली, रोजाना रूरल प्राइवेट लिमिटेड से कुट्टू आटा और काजू, हरिशंकर के यहां से काजू का नमूना लिया। बशीरतगंज में विनय गुप्ता की दुकान से सरसों के तेल और बेसन का नमूना भरा। साथ ही सरसों का तेल नष्ट करा दिया। सहायक आयुक्त प्रियंका सिंह ने बताया कि सभी दुकानों में साफ सफाई न मिलने पर नोटिस दिया है। (संवाद)