असोहा। गोकुलखेड़ा गांव में ढाई महीने पहले बाग में युवक का शव मिलने की घटना में पत्नी ने गांव के एक व्यक्ति और उसकी विवाहित पुत्री सहित अन्य दो बेटियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से पिता-पुत्री फरार थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थानाक्षेत्र के गोकुलखेड़ा निवासी किसान संतोष लोधी का शव 28 जून को गांव के बाहर यूकेलिप्टस के बाग में मिला था। पत्नी सुंदारा ने पड़ोसी छोटेलाल, उसकी विवाहित बेटी नन्हीं और छोटी बेटी प्रियांशी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नन्हीं को पहले जेल भेज दिया था। छोटेलाल और प्रियांशी फरार थे। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्री को कांथा गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष निखलेश कुमार ने बताया आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो आरोपियों को जेल भेजा गया है।