फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुरवा कस्बा सहित 200 गांवों की तीन घंटा गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। कसरौर गांव के पास हाईटेंशन लाइन के इंसुलेटर में खराबी से पुरवा कस्बा सहित 200 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। दोपहर एक बजे गई बिजली शाम चार बजे आई।
विज्ञापन

मौरावां पावर हाऊस से पुरवा पावर हाऊस को बिजली आपूर्ति होती है। इसमें पुरवा कस्बा के अलावा बेहटा, मंगतखेड़ा, चमियानी,बाजीखेडा फीडर से जुड़े 200 गांवों शामिल हैं। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे अचानक 33 केवी मुख्य लाइन में फाल्ट हो गया। इससे कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद कसरौर गांव के पास इंसुलेटर में आई खराबी सामने आई।
मरम्मत और बिजली आपूर्ति शुरू होने में करीब तीन घंटे का समय लगा और शाम चार बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान सरकारी कार्यालयों में काम काज प्रभावित रहा। गांव की भी बिजली गुल रही। जेई संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि 33 केवी लाइन का इंसुलेटर खराब हो गया था। मरम्मत करा दी गई और आपूर्ति शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें