फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुराना हाईवे बंद होगा या बनेगा अंडरपास, फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। सदर तहसील क्षेत्र के सराय कटियान में बन रहे औद्योगिक गलियारे के लिए बशीरतगंज से सर्विस रोड निकालने से पुराना मार्ग बंद होने का व्यापारी विरोध कर रहे हैं। व्यापारियों ने मार्ग बंद न करने के लिए 26 अगस्त को सांसद को ज्ञापन दिया था। उस पर शुक्रवार को डीएम ने व्यापारियों से वीडियो कॉल पर बात की और शनिवार को सदर एसडीएम स्थलीय निरीक्षण करने को कहा है।
विज्ञापन

डीएम गौरांग राठी से वीडियो कॉल पर बात करने वाले व्यापारियों में विनय, अमर, विकाश, संदीप सुनील ने बताया कि इस मार्ग पर सैकड़ों दुकानें हैं, यह पुराना हाईवे है, यह रास्ता बंद होने से व्यापार चौपट हो जाएगा। साथ ही कई गांव के लोगों का आवागमन भी बंद हो जाएगा। व्यापारियों ने रास्ता बंद करने के बजाए, अंडरपास बनवाने की मांग रखी।
मालूम हो कि व्यापारियों ने सांसद को ज्ञापन दिया था और रास्ता बंद होने की स्थिति में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। डीएम ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि शनिवार को सदर एसडीएम क्षितिज द्विवेदी स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें