फोटो-28- कस्बा स्थित एंजल क्लीनिक। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
- फोटो : बहराइच मेडिकल कालेज के महिला विंग में बारिश के बाद हुआ जलभराव व पानी में तैरता बोर्ड।
सफीपुर। कस्बे के पीखी रोड पर संचालित एंजल क्लीनिक अवैध मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा क्लीनिक को सील करा दिया है।
कस्बे में पीखी रोड पर संचालित एंजल क्लीनिक में सात दिन पहले प्रसव के कुछ ही देर बाद नवजात की मौत हो गई थी। घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर आरके वर्मा ने जांच की। क्लीनिक अवैध रूप से संचालित पाया गया। यहां न कोई डॉक्टर और न ही प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाॅफ मिला। सीएचसी अधीक्षक ने क्लीनिक को सील कर जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी।
सीएमओ के निर्देश पर नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को क्लीनिक संचालक के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि जांच कर संचालक का पता लगाया जा रहा है। कार्रवाई की जाएगी।