फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घर के बाहर खेल रहा बच्चा कुएं में गिरा, डूबने से मौत

विज्ञापन
फोटो-37- नीमांश (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
सफीपुर। जहांगीरनगर में खेलने के दौरान छह साल का मासूम बिना बाट के बने कुएं में गिरकर डूब गया। परिजनों ग्रामीणों की मदद से बच्चे को कुएं से बाहर निकाला और मियागंज सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के गांव जहांगीर नगर निवासी दीपू का बेटा नीमांश (6) मंगलवार शाम सात बजे घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलने के दौरान वह कुएं में जा गिरा। बच्चों ने घर पर जाकर बताया तो परिजनों में कोहराम मच गया। दीपू के चाचा रज्जन ने कुंए में उतरकर उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नीमांश मां सीमा और पिता की बुढ़ापे की लाठी और आठ साल की बहन वंशिका का इकलौता भाई था। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि कुएं में गिरने से बच्चे की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें