हसनगंज। निर्धारित समय से पहले और देर रात तक शराब बिक्री के साथ ओवररेटिंग की शिकायत पर एसडीएम ने ठेके पर छापा मारा। शिकायत सही मिलने पर सेल्समैन पर प्राथमिकी दर्ज कर ठेकेदार पर 78 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
एसडीएम शालिनी सिंह तोमर मंगलवार सुबह 8:50 बजे हसनगंज स्थित शराब ठेके पर पहुंचीं। ठेका खुला मिलने के साथ ही सेल्समैन शैलेंद्र कुमार शराब बिक्री करते मिले। साथ ही दामों में भी ओवररेटिंग की गई थी। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने सेल्समैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। वहीं ठेके पर 78 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल ने बताया कि सेल्समैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। निर्धारित समय से पहले सुबह शराब बिक्री की शिकायतों पर आगे भी जांच की जाएगी। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर सेल्समैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।