फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आग से पांच घरों की गृहस्थी जली, दो मवेशियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के नेकपुर गांव में सोमवार की शाम लगी आग से पांच परिवारों की गृहस्थी जल गई। आग की चपेट में आने से एक भैंस और उसके बच्चे की जलकर मौत हो गई। आग से करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


सोमवार की शाम तेजपाल के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोस में रहने वाले अनिल, मुकेश, रामजीवन और उमेश के घरों को भी चपेट में ले लिया। घटना के समय सभी परिवारों के लोग खेतों पर काम कर रहे थे। पड़ोसियों ने घरों से आग की लपटें उठती देख परिवारों को सूचना दी।

ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उमेश ने बताया कि आग में 15 हजार रुपये, अनाज, कपड़े और गृहस्थी जल गई। लेखपाल अनुज ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें