फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बैटरी के गोदाम की दूसरी मंजिल में आग से अफरा-तफरी

विज्ञापन
बैटरी दुकान के गोदाम में आग लगने के बाद पहुंची ​अग्निशमन टीम। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के हाकिम टोला स्थित बैटरी की दुकान के पीछे बने गोदाम में दूसरी मंजिल पर चल रहे काम में ग्राइंडर मशीन से सरिया काटने के दौरान निकली चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। दमकल ने आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया। धुआं भरने से लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हुई। मालिक ने नुकसान न होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

हाकिमटोला मोहल्ले में मोहम्मद फारुख की बैटरी की दुकान है। उसी के पीछे गोदाम बना है। बृहस्पतिवार दोपहर दूसरी मंजिल पर चल रहे काम में श्रमिक मशीन से सरिया काट रहा था। उसकी चिंगारी से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ग्राउंड फ्लोर पर बने गोदाम तक पहुंच गई। गत्तों में आग लगने से धुआं भर गया तो अफरा-तफरी मच गई। गोदाम से धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदारों और लोगों में हलचल मच गई। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। दो दमकल को आग बुझाने में आधे घंटे का समय लगा। चर्चा है कि धुएं के कारण एक श्रमिक की हालत भी बिगड़ गई थी। उसे अस्पताल भी ले जाया गया। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के लोगों को घटनास्थल से दूर रखा गया।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि नुकसान का कोई अनुमान नहीं है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें