फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: साक्षी महाराज ने मौरावां थाने को बताया दलाली का अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र के मवई गांव में 75 वर्षीय रामस्वरूप लोधी की मौत के मामले में सांसद साक्षी महाराज ने पुलिस की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई। बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद का पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ने वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


रामस्वरूप के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि घटना में उनके शरीर पर आई चोटों और सिर में लगे टांकों को नजरअंदाज किया गया। परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले में लीपापोती करने का भी आरोप लगाया।

परिवार को सांत्वना देने पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने सीओ पुरवा अरविंद चौरसिया से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें मौरावां पुलिस की कार्यशैली को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद मौरावां थानाध्यक्ष से उनका नाम पूछा। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने अपना नाम बताया तो सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि अगर आप वास्तव में बहादुर होते तो आपके कार्यकाल में ऐसी घटना नहीं होती।
विज्ञापन


सांसद ने आरोप लगाया कि घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए, इसके बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने मौरावां थाने की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उसे दलाली का अड्डा तक बता दिया। सांसद ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसी पुलिस कभी नहीं देखी।


वर्जन...
गांव में दो पक्षों के बीच घूर का विवाद था। दिवंगत रामस्वरूप व कालीचरण यादव एक-एक पक्ष की मदद कर रहे थे। इसी विवाद में दोनों पक्षों में डंडे चले थे, जिससे लोगों को चोटें आई थीं। रामस्वरूप के बेटे रामेश्वर की तहरीर पर कालीचरण पक्ष के नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई। कालीचरण की पत्नी उमा की तहरीर पर रामस्वरूप पक्ष के चार लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज कर चार्जशीट न्यायालय में पेश की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामस्वरूप की मौत हृदयगति रुकने से होने की बात सामने आई है। -अरविंद चौरसिया, सीओ पुरवा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें