सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हादसे रोकने के लिए वाहनों की स्पीड के लिए जगह-जगह संकेतक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाता है। इसके बाद भी ओवर स्पीड में चले हल्के और भारी 106 वाहनों का इंटरसैप्टर वाहन ने चालान किया।
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के पुरवा मोड़ के पुल पर हल्के वाहनों के लिए एनएचएआई द्वारा 40 की स्पीड तय है और भारी वाहनों के लिए 20 की स्पीड तय की गई है लेकिन संकेतक लगा होने के बाद भी वाहन चालकों की मनमानी के लिए ट्रैफिक पुलिस को इंटरसेप्टर गाड़ी दी गई जो कि हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर खड़ी होकर चालान करती है। गाड़ी में तैनात उपनिरीक्षक यातायात सतीश कुमार ने बताया कि छोटे-बड़े 101 वाहनों का ओवरस्पीड में चालान हुआ है। पांच वाहनों में प्रेशर हार्न लगा था, उनका भी चालान किया गया है।